रेनबो स्कूल ने शिमला में गाड़े झंडे

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। शिमला के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई 47वीं राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा अंाचल ने सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम करके जिले का नाम ऊंचा किया है। खेल संचालक शशिभूषण ने बताया कि टीम इवेंट में रेनबो की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। एकल वर्ग मेें अंडर-15 में सुरभि प्रथम और आंचल द्वितीय रही, जबकि अंडर-18 में दोनों छात्राएं क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहीं। अंडर-21 तथा महिला वर्ग में इस विद्यालय की आंचल ने प्रथम स्थान हासिल करके सीनियर विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-12 में अनन्या द्वितीय तथा छात्र वर्ग के अंडर-10 वर्ग में अंशुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डा. छवि कश्यप ने विजेता बच्चोें को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सम्मानित किया।

Related posts