रूसा में खामियां, छात्र मुश्किल में

मंडी। रूसा को लेकर छात्र संगठन उग्र हो चले हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को फिर रूसा के विरोध में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि रूसा में कई खामियां हैं। इससे हजारो छात्र ही नहीं, बल्कि कालेज प्रशासन भी परेशान है।
परिषद का कहना है कि सबसे मुख्य समस्या यह है कि सीटें सीमित होने से मेरिट में न आने पर कई छात्रों को मनचाहे विषय नहीं मिल रहे हैं। मंडी कालेज में ही सैकड़ों छात्र रूसा के तहत स्नातक के लिए प्रवेश से वंचित हो गए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए तथा सभी कक्षाओं की सीटें बढ़ाई जाएं। वहीं चेताया भी है कि यदि परिषद की मांगे न मानी गईं तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। को मनचाहे विषय नहीं मिल रहे हैं। विद्यार्थी परिषद मंडी कालेज इकाई अध्यक्ष योगेश कुमार तथा पूर्व एससीए अध्यक्ष देविंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कालेजों को बहुत कम सीटें दी गई हैं। इससे एक ओर जहां हजारो छात्रों को कालेज में प्रवेश नहीं मिल रहा है, वहीं सैकड़ों छात्रों

Related posts