रूसा के विरोध में छेड़ेंगे आंदोलन

सोलन। डिग्री कालेज एसएफआई इकाई और जिला एसएफआई कमेटी ने रूसा अधिनियम के नकारात्मक पहलू के खिलाफ आंदोलन करने की ठान ली है। रूसा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इकाई नौ दिवसीय आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन 2 से 9 जुलाई तक चलेगा। वहीं 10 जुलाई को एसएफआई शिमला में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इकाई की सोमवार को हुई बैठक में एसएफआई जिला कमेटी सचिव मोहित वर्मा ने बताया कि रूसा के तहत शिक्षा प्रणाली में जो फेरबदल किए गए हैं वह व्यावहारिक नहीं हैं।
प्रदेश में की भौगोलिक स्थिति के अनुसार वर्ष में दो बार परीक्षा लेनी संभव नहीं है। प्रदेश अधिकतर क्षेत्रों में स्थित कालेज छह महीने में ही खुलते हैं। जिससे की साबित होता है कि प्रदेश में सेमेस्टर प्रणाली संभव नहीं है। वहीं रूसा के तहत 50 प्रतिशत मूल्यांकन अंक अध्यापकों के हाथों में छात्रों का भविष्य चला जाएगा। जिससे किसी कारण कालेज नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थियों पर प्रभाव डालेगी। रूसा अधिनियम की सभी नीतियां छात्र विरोधी हैं यह नीतियां छात्रों को चारों ओर से प्रभावित कर रही हैं। इकाई नौ दिनों तक विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और ‘वीसी हटाओ विवि बचाओ’ की मांग उठाएगी। इस बैठक में इकाई जिला सदस्य कपिल, मोहन, थापा, संजय ठाकुर, नितिश, नितिन, समीर, बलबीर, अजय कौशल, अजय भट्टी, टिक्कम, समीक्षा, ज्योति, राहुल, एंजल, चारू, ईशा, प्रीति, सोनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts