रूसा के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

चुवाड़ी (चंबा)। रूसा प्रणाली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चुवाड़ी इकाई ने विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इकाई कार्यकर्ताओं ने चुवाड़ी कालेज से मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इससे पूर्व कालेज परिसर में आयोजित बैठक में संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि रूसा प्रणाली छात्र विरोधी है। रूसा प्रणाली के चलते हजारों विद्यार्थियों को मनपसंद विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ा है। रूसा प्रणाली लागू होने के कारण समयसारिणी उचित न होने से लगातार चार घंटे कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं और कई जगह दो घंटे के अंतराल के बाद विद्यार्थी कक्षाएं लगा रहे हैं। संगठन मंत्री ने कहा कि कि कालेजों में कक्षाएं शुरू हुए एक माह हो चुका है, पाठ्य पुस्तकें अभी तक नहीं छप पाई हैं। उन्होंने विवि प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर जल्द रूसा प्रणाली को बंद नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

Related posts