रूसा के खिलाफ एसएफआई लाल

चंबा। रूसा प्रणाली के विरोध में एसएफआई ने काला दिवस मनाया। स्थानीय कालेज में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने विवि प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर समय पर रूसा प्रणाली को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में इसका जोरदार विरोध होगा। प्रदेश स्तर पर इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन होगा। परिसर अध्यक्ष नारायण तथा परिसर सचिव सुदेश राजपूत ने कहा कि एसएफआई ने रूसा प्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया है। प्रणाली में मौजूद खामियों के चलते विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में मौजूद खामियों को देखते हुए इसे छात्र हितैषी नहीं कहा जा सकता।
एसएफआई के जिलाध्यक्ष हेम राज शर्मा ने कहा कि एचपीयू प्रशासन छात्र वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में छात्र वर्ग को एकजुट कर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर एसएफआई के तिलक राज, सुभाष, विनोद कुमार, केसर सिंह, किशन कुमार, प्रेस सचिव विनोद कुमार, राकेश राजपूत, दिनेश कुमार, राजकुमार, प्रीति, उषा, पूजा, मीनाक्षी, मनीषा, सन्नी, अंजू कुमारी, मनीषा ठाकुर, भूषण, गोनी, विजय, रीनू, प्रिया, निशु मौजूद रहे।

Related posts