रुपये में जबरदस्त उछाल, 61.70 पर खुला

रुपये में जबरदस्त उछाल, 61.70 पर खुला

नई दिल्ली: रुपया और बाजार दोनों ही मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। आज रुपये में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 165 पैसे की जोरदार उछाल के साथ 61.73 पर खुला है, जो रुपये का 5 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63.38 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में भी आज कारोबार की शुरुआत भारी बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही आज सेंसेक्स 550 अंक उपर चढ़ा। निफ्टी में भी 183 अंकों का उछाल आया और यह 6085 पर पहुंच गया। निफ्टी जुलाई के बाद पहली बार 6000 के आंकड़े से उपर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स 20 हजार के ऊपर बना हुआ है।

Related posts