
शिमला

प्रदेश में तीस हजार बागवानों पर मौसम की मार पड़ी है। प्रदेश सरकार के पास विभिन्न जिलों से फलों को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट पहुंची है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों के बागवानों की फसलें बारिश और ओलों ने तबाह कर दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिला शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और हमीरपुर के बागवानों को फसली नुकसान हुआ है। बागवानों को गुठलीदार फलों खासकर चेरी, बादाम, खुमानी, पलम, आड़ू फलों को नुकसान पहुंचा है।
राज्य मुख्यालय पहुंची बागवानी क्षेत्र की क्षति रिपोर्ट के अनुसार बारिश और ओलों से प्रदेश में कुल 13,600. हेक्टेयर जमीन में फलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के पांच जिलों में कुल इसमें से 30.11 करोड़ की फसलें खराब हुई हैं। इन जिलों में 22,753 मध्यम श्रेणी, 2736 लघु और 2493 अन्य श्रेणी के बागवानों को फसली नुकसान होने की रिपोर्ट है। प्रदेश के कुल 29,982 बागवानों की फसलों को भारी बारिश और ओलो से नुकसान पहुंचा है।
बागवानों को जिलों में हुए फसलों नुकसान के आंकड़े
जिला नुकसान लाख में
शिमला 1664
कुल्लू 972
मंडी 301
सिरमौर 44
हमीरपुर 30
