रिटायरमेंट आयु 65 साल करने की मांग

पंतनगर। सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किए जाने से नाराज पंत विवि के शिक्षक समिति से जुड़े शिक्षक बृहस्पतिवार को एजी कालेज में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में काले बिल्ले लगाकर पहुंचे। समिति सदस्यों ने सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की पुरजोर मांग की। साथ ही बताया कि यह विरोध 10 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों ने परंपरा के अनुसार शिक्षक दिवस पर प्रति वर्ष मिलने वाली शॉल भी विरोध स्वरूप प्राप्त नहीं की। शाम को शिक्षकों ने मांग के समर्थन में कैंडल मार्च भी निकाला। इस दौरान समिति अध्यक्ष डा.पीएन सिंह, डा.डीएस पांडे, डा.रमेश चंद्रा, डा.सीवी सिंह, डा.विनय, डा.लोकेश, डा.विजयपाल, डा.रामजी मौर्या, डा.रोहिताश्व सिंह आदि थे।

Related posts