राहुल ने कहा, अध्यादेश को बकवास नहीं कहा, शब्द कड़े थे

राहुल ने कहा, अध्यादेश को बकवास नहीं कहा, शब्द कड़े थे

नई दिल्ली: अध्यादेश को लेकर बकवास कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनके शब्द कड़े थे लेकिन उनकी कहने की भावना ऐसी नहीं थी। उन्होंने कहा अध्यादेश को बकवास कहना गलत था।

राहुल गांधी ने कहा मुझे मेरी मां ने बताया कि मेरे शब्द कड़े थे, उसके बाद मेरे को इस बात का एहसास हुआ। उन्होंने कहा मैंने अपने दिल की बात सुनी थी। उन्होंने कहा देश की समस्या सत्ता का केंद्रीयकरण है। राहुल ने कहा बहुत कम लोग देश चला रहे हैं।

राहुल ने अहमदाबाद में पत्रकारों से एक अनौपचारिक बातचीत में कहा, मेरी मां से मुझसे कहा कि उन्होंने अध्यादेश को लेकर जो बातें कही थीं, उनके शब्द कड़े थे।

ग़ौरतलब है कि बीते शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने दागी नेताओं को बचाने वाले अध्यादेश का विरोध करते हुए कहा था कि यह अध्यादेश बकवास है और उसे फाड कर फेंक देना चाहिए।

Related posts