राहुल गांधी के काफिले ने मारी कार को टक्कर, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

राहुल गांधी के काफिले ने मारी कार को टक्कर, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले में शामिल एक कार की दूसरे कार से आज टक्कर हो गए जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरदन गांव के पास गांधी के काफिले में शामिल एक कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गयी जिससे दूसरे कार का चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया।

सुल्तानपुर जिले के अमहट हवाई पट्टी से गांधी के काफिले के निकलते समय अचानक कार आ गई और यह टक्कर हो गए। गांधी एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आए हैं।

Related posts