राहत शिविरों में अव्यवस्थाओं अंबार

रुद्रप्रयाग। राहत शिविरों में रुके तीर्थयात्रियों ने अव्यवस्था की शिकायत की है। यात्रियों का आरोप है कि शिविरों में बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं उन्हें खाना भी टूर ऑपरेटर ही खिला रहा है।
राजस्थान से आए कल्याण जी ने बताया कि उनका करीब सौ यात्रियों का दल है। इनमें से 48 फाकी, जयपुर और 49 लोग तहसील वसी जिला दौसा से हैं। दो जून को उनका दल चारधाम यात्रा पर निकला, लेकिन 14 जून को उन्हें पुलिस ने गौरीकुंड से वापस भेज दिया। फिलहाल प्रशासन ने उनके लिए जीआईसी रुद्रप्रयाग में राहत शिविर लगाया है। मगर यात्रियों ने आरोप लगाया कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक उनकी सुध लेने नहीं आया है। शिविर में पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बिजली नहीं होने से मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे, जिससे परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। यही नहीं उन्हें खाना भी टूर ऑपरेटर ही खिला रहा है। सूरज किरण, हनुमान शाह, लाल राम आदि यात्रियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

Related posts