
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर प्रखंड के नैनबाग-घोड़ाखोरी ऐंदी और बड़ेती-बनचौंरा बदरीगाड़ मोटर मार्गो पर आवाजाही शुरू नहीं होने से टिहरी और उत्तरकाशी जिले के करीब 100 गांवों का संपर्क कटा हुआ है। गांवों में रसद का संकट पैदा होने के साथ ही काश्तकारों की सब्जी एवं फल सड़ने लगे हैं। पूर्व मंत्री खजानदास भी राहत सामग्री लेकर प्रभावित क्षेत्रों जा रहे थे। लेकिन सड़क बंद होने के कारण घंटों रास्ते में फंसे रहे।
प्रखंड के नैनबाग-घोड़ाखोरी ऐंदी और बड़ेती-बनचौंरा बदरीगाड़ मोटर मार्ग के करीब दो दर्जन स्थानों पर 16 जून को हुई भारी बारिश से मलबा आ गया था। जिससे टिहरी एवं उत्तरकाशी जिले के करीब 100 गांवों में आवागमन की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण जानजोखिम में डालकर दर्जनों किमी पैदल ही गुजर रहे हैं
