रास्ते बंद होने से गांवों में नहीं पहुंच रहा राशन

थराली। पिछले 17 जून को हुई बारिश से प्राणमती नदी में सोलपट्टी के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें और पैदल पुल समा गए थे। ऐसे में गांवों तक राशन नहीं पहुंचा पा रहा है, जिससे ग्रामीणों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
सोमवार को सोल विकास समिति के अध्यक्ष हयात सिंह नेगी, कोलपुड़ी के प्रधान हरेंद्र सिंह नेगी, बूंगा के भानू प्रसाद, बुरसौल के देवेंद्र सिंह, गेरूड़ के सुभाष कुमार, लटाल की उमा देवी आदि 32 किमी पैदल चलकर तहसील पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से गांवों को जोड़ने वाले सड़क, पैदल मार्ग बंद पड़े हैं। क्षेत्र के पांच पुल भी बह गए हैं। ऐसे में ग्रामीण रस्सियों और बल्लियों के सहारे मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
भाकपा (माले) ने बांटी राहत
कर्णप्रयाग। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत सामग्री बांटी। कार्यकर्ताओं ने सुनाली, जैटी मल्ली, विराजकुंज, जैटी मल्ली आदि गांवों का दौरा दिया। माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि गांवों में आपदा पीड़ितों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। भ्रमण में पंजाब इकाई के कार्यालय सचिव विजय कुमार, सुरेश कुमार, गोपाल कुमार, हेम पुजारी, सुभाष गैरोला, राजेंद्र सिंह नेगी, विक्रम नेगी, अरविंद चौहान, आशीष कांडपाल, नरेश पुरोहित, प्रकाश चौहान, मदन मोहन चमोली आदि शामिल थे।

Related posts