रास्ता रोकर छह लोगों ने धुना टैक्सी चालक

मंडी। पुलिस थाना औट के तहत एक टैक्सी ड्राइवर की छह लोगों ने मिलकर धुनाई कर दी। पीड़ित ने इसकी बालीचौकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादसं की धारा 147, 149, 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक खेम राज पुत्र बेली राम निवासी सुुधारनी शनिवार रात को यात्रियों को टैक्सी से मंडी ले जा रहा था। करीब 10 बजे जैसे ही टैक्सी सुधारनी धार के पास पहुंची, उसी दौरान छह लोगाें ने टैक्सी रोककर उसकी धुनाई कर डाली। पीड़ित ने हेमराज, भूषण, अरुण सभी निवासी सुधारनी, शोनू निवासी खन, लाभ सिंह निवासी खनाटी तथा दामोदर निवासी धार के खिलाफ टैक्सी रोक कर मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी आरएस नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts