राष्ट्रपति के दून दौरे पर ‘नजर’

26 अगस्त को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के देहरादून आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। शनिवार को हुई बैठक में एसएसपी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को करीब साढ़े दस बजे राष्ट्रपति का विशेष विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। उसके बाद चॉपर से राष्ट्रपति गढ़ीकैंट स्थित जीटीसी हेलीपेड पहुंचेंगे।

यहां से उनका काफिला पेट्रोलियम विवि जाएगा। पेट्रोलियम विवि के दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका काफिला मोहकमपुर स्थित आईआईपी संस्थान पहुंचेगा।

जबरदस्त सुरक्षा घेरा
यहां उन्हें एक प्रयोगशाला का उद्घाटन करना है। इसके बाद राष्ट्रपति जीटीसी हेलीपेड से चॉपर से जौलीग्रांट के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार, पूरे काफिले को जबरदस्त सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। जहां-जहां से राष्ट्रपति की फ्लीट गुजरेगी, वहां मोबाइल सिग्नल जाम हो जाएंगे।

खुफिया तंत्र सतर्क
शनिवार को एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक में एसएसपी ने पूरे रूट मैप की समीक्षा की। उन्होंने सभी सीओ को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

वहीं खुफिया तंत्र को सतर्क रहने का आदेश दिया। एसएसपी केवल खुराना ने बताया सुरक्षा दृष्टि से रूट प्लान बदला भी जा सकता है।

Related posts