राशन नहीं मिलता, कार्ड बनवा दो

रुड़की। प्रेमराजपुर गांव की नीलम को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से रसद नहीं मिल पा रहा है। इससे उनका परिवार परेशान है। उन्हें दोगुने दाम चुकाकर बाजार से सामग्री खरीदनी पड़ रही है। सस्ते गल्ले से रसद न मिलने का कारण उनके पास राशन कार्ड का न होना है।
गांव में यह समस्या केवल भगवती देवी की ही नहीं है। इस प्रकार की समस्या से अधिकतर ग्रामीण जूझ रहे हैं। राशन कार्ड न बनने के कारण कई ग्रामीणों को चीनी, चावल और गेहूं नहीं मिल पा रहा है। इससे परेशान अनेक महिलाओं ने एसडीएम बीर सिंह बुदियाल को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की। उनका कहना कि कार्ड न बनने के कारण उन्हें सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं का कहना है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी तक गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बाद भी कार्ड नहीं बन पाया है। ऐसे में उन्हें खुले बाजार से महंगा राशन खरीदना पड़ रहा है। एसडीएम ने महिलाओं से खाद्य आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कराकर राशन कार्ड बनाए का आश्वासन दिया। मिलने वालों में शशी, सुदेश, कौशल, रेखा, माया मौजूद रही।

Related posts