
भरमौर। बीते 21 सितंबर को खड़ामुख में एक ट्रैक्टर के रावी नदी में गिरने से उसमें सवार दो लोग बह गए थे। इन्हें ढूंढने के लिए गोताखोर की टीम लगी थी। गोताखोरों ने सोमवार को नदी में से एक शव ढूंढकर बाहर निकाला जिसकी पहचान सर्व खड़का नेपाली निवासी के तौर पर हुई है। दूसरे शव की तलाश जारी है।
