रामस्वरूप शर्मा सशक्त उम्मीदवार : चंद्रसेन

मंडी(ओमप्रकाश)मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंद्रसेन और सह प्रभारी अजय राणा की अध्यक्षता में मंडी जिले के सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों में चुनाव प्रचार के बारे में टिप्स दिए। चंद्र सेन ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा सालों से संगठन से जुडे़ रहे हैं। वो पार्टी के एक सशक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और मंडी संसदीय क्षेत्र से भी लोग रामस्वरूप को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे। सह प्रभारी अजय राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के उस बयान पर पलटवार किया कि जिसमें उन्होंने रामस्वरूप को बली का बकरा कहा था।
उन्होंने कहा कि राम स्वरूप अकेले चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वो भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं । उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि वो खुद 2009 में सांसद रहते हुए भी चुनाव मैदान छोड़ गई थी। बैठक में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. राजबली, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा अंबिका सोनी, भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप परमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला महामंत्री हेमपाल राणा, जिला उपाध्यक्ष हेमराज पठानिया व अवनिंदर सिंह, चुनाव कार्यालय प्रभारी वेद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंता शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा और विमला मेहरा, जिला अजा अध्यक्ष मनोहर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भंवर भारद्वाज, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव महेश सिपहिया, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, मीडिया संयोजक पंकज कपूर, जिला सह मीडिया प्रभारी निशांत शर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री मनीष मल्होत्रा व संजय, निखिल वालिया, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा, द्रंग मंडल अध्यक्ष मोहन लाल और सराज मंडल अध्यक्ष शेर सिंह मौजूद रहे।

Related posts