
रामपुर बुशहर। पीटीए प्राध्यापक एवं अध्यापक संघ की शिमला जिला इकाई के रविवार को चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से जिला इकाई की कमान रामपुर के बोविल ठाकुर को सौंपी गई। जबकि, चौपाल के चंद्रमोहन मंगलेट को महासचिव चुना गया।
रविवार को ठियोग में हुई बैठक में कुलदीप कंवर को वरिष्ठ उपप्रधान, सेन चौहान, सुनील रणाईक को उपप्रधान, शीला खाची को कोषाध्यक्ष, हेमराज खाची को मीडिया प्रभारी, सतीश चौहान और दलीप ठाकुर को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनावी बैठक में रामपुर, कुमारसैन, ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, सुन्नी, टिक्कर और शिमला ग्रामीण ब्लॉक के तहत विभिन्न स्कूलों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में यशवंत, कंवर सिंह, कुलदीप कंवर, नवीन मेहता, पंकज सांजटा, मूलराज कायथ, नीटू राम, राकेश कुमार, प्रमोद नेगी, राजन कुमार, बलवीर शर्मा, सुभाष, सुरजीत, देवेंद्र वर्मा, नरेंद्र दत्त, नरेश शर्मा, रामस्वरूप, देवेंद्र रामकृष्ण, सुनील नेगी, राकेश शर्मा, नवल किशोर, इंदु शेखर, अनिल बेगटा आदि शिक्षक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोविल ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इसका बखूबी पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मेहता के मार्गदर्शन में शिक्षक अपनी मांगों को उठाएंगे।
