
भोपाल: योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए ‘पापी पार्टी’ करार दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को किसी ने हंसते हुए नहीं देखा ऐसे लगते है जैसे रात भर उनकी पिटाई हुई हो। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शायद विदेशी महिला के डर से नहीं हंसते।
कल उन्होंने केंद्र सरकार और कांग्रेस नेताओं की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश पर वर्षों शासन करने के बावजूद देश की आज क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी नहीं है। इसके पहले कल यहां पहुंचे बाबा रामदेव ने कतिपय पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया पर ‘पप्पू’ जैसे संबोधन दिए गए हैं। ऐसे नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन बनाएगा। कल के समारोह में भी मुख्यमंत्री चौहान मौजूद थे।
