रामदेव बोले, …तो वैदिक पर चले देशद्रोह का केस

रामदेव बोले, …तो वैदिक पर चले देशद्रोह का केस

हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कश्मीर की आजादी से जुड़े पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के विवादित बयान पर कहा कि अगर वैदिक ने कश्मीर पर ऐसा कहा है तो उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलना चाहिए। वहीं हाफिज सईद को मानवता का हत्यारा करार देते हुए कहा कि उसे तो ड्रोन से उड़ा देना चाहिए।


एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वैदिक अगर कश्मीर को हिंदुस्‍तान से अलग करने की बात करते हैं तो उनपर देशद्रोह का मुकद्दमा होना चाहिए क्योंकि यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। साथ ही रामदेव ने कहा कि लेकिन वैदिक ने कहा कि उसने ऐसा बयान नहीं दिया। मीडिया ने उनके बयान को कांट-छांट कर लोगों के सामने पेश किया।


वैदिक से अपने रिश्तों पर सफाई देते हुए रामदेव ने कहा कि वो मेरे प्रवक्‍ता नहीं हैं और कभी नहीं रहे। वो केवल मेरे समर्थक हैं। वैदिक से मेरे आत्मीय संबंध हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं शामिल होने और सरकार बनने के बाद उनसे दूरियों के सवाल पर रामदेव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरा काम था सत्ता में परिवर्तन लाना और व्‍यवस्‍था परिवर्तन की नींव डालना था जो अब पूरा हो गया है। रामदेव ने कि वे आध्‍यात्‍म से जुड़े हैं और मोदी राजधर्म में लगे हैैैं। उन्होंने कहा कि वे एक गैर राजनीतिक चरित्र के आदमी हैं।

Related posts