

नई दिल्ली: एम.एन.एस. सुप्रीमो राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नजदीकी अमित शाह पर चुटकी ली है। कार्यकर्त्ताओं को संबोधन करते समय राज ठाकरे ने एक चुटकुला सुनाकर मोदी का मजाक उड़ाया।
चुटकुले में मोदी की तुलना एक ऐसे पति से की गई है जो अपनी पत्नी को रिझाने के लिए बड़े-बड़े वादे करता है। राज ठाकरे हाल ही में भाजपा अध्यक्ष बने अमित शाह पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। राज ने कहा कि अमित शाह कोई ‘रॉकेट’ नहीं हैं जो उन्हें ‘लॉन्च’ किया जाए।
गौरतलब है कि राज ठाकरे एम.एन.एस. के छात्र संघ के कार्यक्रम में बोल रहे थे और अक्सर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।
