राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 21 अप्रैल से

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में स्टार नाइट पंद्रह अप्रैल से पहले तय की जाएगी। दस अप्रैल तक मेेले में शरीक होने वाले कलाकारों के आवेदन शामिल किए जाएंगे। मेले का आयोजन 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जाएगा।
मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। रोहड़ू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी उप कमेटियों को अपने काम में जुटने का आग्रह किया गया। इस दौरान तय किया गया कि तीनों दिन दोपहर बाद से शाम पांच बजे तक उपमंडल के शिक्षण संस्थानों व स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम साढ़े सात बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेले में रोहड़ू बाजार में लगने वाले स्टॉलों की नीलामी मेले से पहले की जाएगी। मेले के लिए राशि संग्रहण उपसमिति, प्लॉट अलाटमेंट उपसमिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति, खेलकूद उपसमिति, स्वागत उपसमिति, क्रय कमेटी, रंगमंच व रामलीला मैदान उपसमिति, आवास आवंटन उपसमिति, प्रदर्शनी स्टाल आवंटन उपसमिति, चिकित्सा उपसमिति, यातायात व कानून व्यवस्था उपसमिति को सभी जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। सभी उप समितियों को अपने स्तर पर इसके बाद बैठक करने के निर्देश किए गए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव देविंद्र खुराना, मंडल महासचिव दिनेश चौहान, कार्यालय एवं संगठन सचिव सोहन लाल चौहान, जोगिंद्र चौहान, वन निगम के निदेशक सुरेंद्र रेटका, डीएसपी राजकुमार चंदेल व डा. रविंद्र मुखिया सहित सभी विभागों के अधिकारी व नगर परिषद के पार्षद उपस्थित थे

Related posts