राज्य की खुशहाली के लिए उपपा जरूरी

चौखुटिया। शिक्षक भवन में हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने उक्रांद को दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की बी टीम बताते हुए कहा कि तीनों दलाें ने प्रदेश को बरबादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। राज्य की खुशहाली के लिए उपपा का मजबूत होना जरूरी है।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि शासन-प्रशासन के नाकारापन से केदार घाटी में आपदा में हजारों की जानें गईं और अब विपदा के नाम पर संपदा हड़पने का खेल शुरू हो गया है। उन्होंने इसे रोकने के लिए निगरानी समितियों के गठन की मांग की। इस मौके पर प्रकाश जोशी, जमन सिंह मनराल, केएन जोशी, मोहन कांडपाल, रमेश कांडपाल, नारायण सिंह रावत, जीवन सिंह, मोहन चंद्र भट्ट, नंदन सिंह, जगदीश कबडवाल, ललित मोहन, ललित दुर्गापाल, कौस्तुबानंद जोशी, नंदन सिंह किरौला, पंकज जोशी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जीएस पटवाल और संचालन महेश फुलारा ने किया। इस मौके पर कृष्णा फुलारा, भुवन बिष्ट, विक्रम रावत, भूपेंद्र सिंह, एनबी तिवारी, मोहन तिवारी, रणजीत सिंह, पनीराम टम्टा सुरेश आर्या महेश सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts