
पौड़ी। चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने शासन द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर 10 अक्तूबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वार्ता करने वालों में मंच की सुशीला बलूनी, अध्यक्ष वीरा भंडारी लक्ष्मण सिंह भंडारी, रवींद्र जुगरान आदि शामिल थे।
