राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा 18 से बौराड़ी में

पौड़ी। राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा से वंचित रह गए स्काउट गाइड को फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए 18 से 22 सितंबर तक जीजीआईसी बौराड़ी में शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्काउट गाइड के जिला समन्वयक केशर सिंह असवाल ने बताया कि आपदा से मार्ग बंद होने के कारण जनपद के कई स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को फिर से मौका दिया गया है। विकास खंड नैनीडांडा, पोखड़ा, थलीसैण, बीरोंखाल, पौड़ी, खिर्सू, कोट, रिखणीखाल, कलजीखाल, पाबौ के सभी स्काउट गाइड अपने मास्टर और कैप्टन के साथ 18 सितंबर को जीजीआईसी बौराड़ी में उपस्थिति दर्ज कराएं। प्रतिभागी अपने साथ जरूरी सामान के अलावा जिला संस्था की ओर से जारी लॉग बुक, टेस्ट कार्ड, प्रधानाचार्य का अनुमति पत्र, एक फोटो और प्रगति का विवरण साथ जरूरी जाएं।

Related posts