राज्यपाल के तीखे तेवर से पुलिस में हड़कंप

हिमाचल के राज्यपाल कल्याण सिंह के तीखे तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग पर राज्यपाल ने पुलिस अफसरों पर बरसे। खासतौर पर इस घटना के बारे में जानकारी न होने पर राज्य खुफिया की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है।

पुलिस से यह भी पूछा राज्य भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की क्यों इजाजत दी गई। कल्याण के इस तेवर से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अधिकारियों को शुक्रवार को दोपहर बाद ही राजभवन तलब कर लिया था। सूत्रों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई जंग पर राज्यपाल काफी खफा थे।

Related posts