राजन सुशांत की उद्घाटन पट्टिका हटाई

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा के सासंद राजन सुशांत की ओर से शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 6 अक्तूबर 2013 को लगाई गई सोलर पावर प्लांट की उद्घाटन पट्टिका को मंदिर प्रशासन ने उखाड़ दिया है। इससे अब सांसद समर्थकों और मंदिर न्यास के बीच बवाल मचने के आसार हैं। मंदिर न्यास ने नवरात्र के दौरान स्वयं ही सांसद राजन सुशांत से चिहिन्त स्थान पर उद्घाटन पट्टिका की विधिवत पूजा अर्चना करवाई, लेकिन मंगलवार को वहां से सांसद की उद्घाटन पट्टिका को स्वयं ही वहां से हटाकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। पूरे घटनाक्रम को मंदिर न्यास की ओर से गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया है। सांसद डा. राजन सुशांत ने अपनी सांसद निधि से ज्वालामुखी में 6 अक्तूबर को सेवा भारती को एंबुलेंस भेंट की और मंदिर में लगाए गए दो प्रोजेक्ट सोलर पावर और सोलर वाटर प्लांट को स्थापित कर विधिवत उद्घाटन किया था। वहीं, सांसद समर्थकों सूक्ष्म सूद, देसराज भारती, सुनील बंसल का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांसद द्वारा समर्पित किए गए प्रोजेक्टों को लगाना सराहनीय कदम है। लेकिन, संासद की उद्घाटन पट्टिका का हटाया जाना असंतोषजनक है, जिसको लेकर रोष है। उधर, मंदिर अधिकारी सुरिंद्र शर्मा ने माना कि सांसद राजन सुशांत की उद्घाटन पट्टिका को हटा दिया गया है लेकिन, स्पष्ट किया कि उपयुक्त स्थान पर इस पट्टिका को दोबारा लगाया जाएगा।

Related posts