राजनाथ सिंह आज इंदौर आएंगे

राजनाथ सिंह आज इंदौर आएंगे

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह एक दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर 6 अक्तूबर को इंदौर और उज्जैन पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि राजनाथ सिंह 6 अक्तूबर को प्रात: 9.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से चलकर 11 बजे इंदौर आएंगे। बाद में बड़ा गणपति मंदिर पहुंचेंगे और 11.15 बजे चुनरी यात्रा का शुभारंभ करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

सिंह दोपहर 1.15 बजे प्रेस क्लब में पत्रकारों से भेंट करेंगे और दोपहर 2 बजे पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद सुमित्रा महाजन के निवास पर पहुंचेंगे और बाद में कार से उज्जैन प्रस्थान करेंगे। सिंह उज्जैन में 3.45 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे और महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लेंगे। वहां से संध्या 5.45 बजे कार से इंदौर लौटेंगे और 6 बजे विशेष विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Related posts