
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश महाजन ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर बली राम को मुख्य संरक्षक और बेसरू राम को संरक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रकाश चंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केपी सैनी, सुरेश कुमार, जय सिंह सकलानी और जगजीत सिंह राणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलक नायक महासचिव, तिलक राम वित्त सचिव, पवन वर्मा अतिरिक्त वित्त सचिव, टेकचंद और पुष्पराम को कार्यालय सचिव बनाया गया। तेज सिंह ठाकुर चेयरमैन एक्शन कमेटी, विनोद कुमार मुख्य सलाहकार, विद्यासागर राव, लाला राम, भगत सिंह को सलाहकार और मनोज कुमार, सुशील गुप्ता राजकुमार को संगठन सचिव, यशवीर सिंह पठानिया, यशवंत, भीम सिंह सह सचिव, पूर्णचंद, नागणूराम और कमलेश को अतिरिक्त सचिव, डा. रमेश शर्मा, जीत सिंह और बंसी लाल को प्रेस सचिव, प्रेम लाल और पन्ना लाल को ऑडिटर नियुक्त किया है।
महिला विंग का चेयरमैन सरोज शर्मा को नियुक्त किया है। इसके अलावा संतोष कुमारी, स्वर्ण लता और दिनेश कुमारी को वाइस चेयरमैन तथा लीला देवी को सचिव बनाया है। इसके अलावा तृप्तीश, चंपा कुमारी, रामदेई, दीपा शर्मा, सुनीता कुमारी, नीलम, भारती देवी, इंद्रजीत कौर भाटिया, स्वाती चंदेल, सोनिया मल्होत्रा और शकुंतला को महिला विंग की कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।
