राघवजी संबंधी ट्वीट पर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत

राघवजी संबंधी ट्वीट पर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत

भोपाल: स्थानीय एक वकील ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वकील ने राज्य के पूर्व मंत्री राघवजी के यौन शोषण के मामले के बाद दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर यह केस दर्ज करवाया।

अपने ही नौकर द्वारा यौन शोषण के आरोप के बाद जेल में बंद राघवजी को लेकर सिंह ने ट्वीट किया था जिस पर उन्होंने आपत्ति जतायी है। संगीत वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि सिंह द्वारा जानबूझकर एक समुदाय की भावनाओं को आहत किया जाता है। शाहपुर पुलिस ने शिकायत ले ली है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Related posts