
खटीमा। राखी अब दो धागों का बंधन नहीं रह गयाञ अब राखी भी फैशन के नए रंग में बाजार में है। बहनों को आकर्षित करने के लिए बाजार में तरह तरह की राखियां हैं, जिसमें सबसे अधिक धौनी राखी बच्चों को लुभा रही है। इसके अलावा डोरेमोन गेम और दुनिया के मशहूर कार्टून केरेक्टर राखी के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं।
रक्षा बंधन से दो दिन पूर्व बाजार में राखी खरीदने के लिए बच्चों और महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। तहसील रोड और मुख्य चौराहे के पास राखियों की बहुत सी दुकानें लगी हुई हैं। इन दुकानों में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। राखियों का क्रेज बरकरार रखने के लिए राखी की बनावट सजावट में लगातार परिवर्तन आ रहे हैं। कुछ राखियां मोबाइल वाली हैं तो कुछ चमकीले नग से जड़े हुए हैं। कभी एक या दो रुपये में मिलने वाले धागे भी अब दस रुपये से कम नहीं हैं। बाजार में 10 रुपये से पचास रुपये तक की राखियां हैं।
