रांथी और जीआईसी अगले चक्र में पहुंचे

मुनस्यारी। जोहार क्लब के तत्वावधान में चल रही जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खेले गए फुटबाल मैच में रांथी और जीआईसी मुनस्यारी ने अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार को पहला मैच रांथी और हिमनगरी हल्द्वानी के बीच खेला गया। रांथी ने हल्द्वभनानी को 2 के मुकाबले 1 गोल से पराजित किया। दूसरा मैच जीआईसी मुनस्यारी और एससीडी बुंगा के बीच खेला गया। जीआईसी मुनस्यारी ने 2 के मुकाबले एक गोल से मैच अपने नाम कर लिया। रेफ्री मित्रा नौटियाल, अजय गोस्वामी, महेंद्र सिंह, आकाश भट्ट थे। सभी रेफ्री उत्तराखंड रेफ्री एसोसिएशन से आए हुए हैं।
जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू ने प्रतियोगिता संचालन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया। मनोज धर्मशक्तू, देवेंद्र बृजवाल, चंद्र सिंह बृजवाल, चंद्र सिंह लस्पाल समेत त माम खेलप्रेमियों ने फुटबाल मैच का आनंद उठाया।

Related posts