
मंडी। भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सदर मंडी की बैठक संयोजक इंद्र जीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर रसोई गैस के दाम बढ़ाने का इसमें विरोध जताया गया। साथ ही केंद्र सरकार से प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए 3.46 रुपये को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। वीरवार को आयोजित बैठक में प्रकोष्ठ ने निर्णय लिया कि नर्वदा बांध पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा निर्माण के लिए चलाए गए अभियान को सफल बनाया जाएगा। प्रकोष्ठ के संयोजक इंद्र जीत शर्मा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के पेंशनरों को वित्तीय लाभ प्रदान करें। इसमें जुलाई से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी शामिल है। बैठक में महामंत्री बीके शर्मा, प्रचार सचिव देव चंदेल, कोषाध्यक्ष मान सिंह सेन, संगठन मंत्री भूपेंद्र पाल मोदगिल, ध्यान सिंह, प्रेम सिंह, घनश्याम सेन, पूर्ण चंद, गुण प्रकाश कपूर, निर्मला शर्मा और अनंत राम ठाकुर मौजूद रहे।
