
पिथौरागढ़। रविवार को रेस्क्यू अभियान के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए 56 लोगोें को धारचूला पहुंचाया गया। दोपहर बाद मौसम खराब होने की वजह से अभियान रोकना पड़ा। आपदाग्रस्त इलाकों में 137 क्विंटल राशन भी ड्राप किया गया।
जिलाधिकारी डा.नीरज खैरवाल ने बताया कि मुनस्यारी तहसील के मल्ला जोहार, मदकोट, बंगापानी, गोरीपार, धापा, साईपोलो, क्वीरीजिमिया, दुम्मर और सेविला में हेलीकॉप्टर से 122 क्विंटल राशन ड्राप किया गया। इसके अलावा धारचूला तहसील में भी 15 क्विंटल राशन गिराया गया। बताया कि मुनस्यारी तहसील में बेघर हुए 147 परिवारों में 117 परिवार आपदा राहत केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। इन लोगों को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री दी जा रही है।
