
मुम्बई: ये जवानी है दीवानी, रॉकस्टार और बर्फी जैसी फिल्मों में अपने रोमांस और डांसिंग का जादू बिखेरने के बाद रणबीर कपूर अब फिल्म बेशर्म में एक्शन कर अपना जलवा दिखाने वाले हैं। रणबीर ने अभी तक एक भी एक्शन फिल्म नहीं की है। बेशर्म उनकी पहली हार्डकोर एक्शन फिल्म होगी।
बेशर्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसके निर्देशक अभिनव कश्यप हैं। दबंग जैसी धमाकेदार एक्शन कॉमेडी फिल्म के बाद अभिनव अब बेशर्म के साथ आ रहे हैं। बेशर्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। रणबीर और अभिनव पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।
रणबीर ने इस साल अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म ये जवानी है दीवानी दी है जिससे दर्शकों की उम्मीद इस फिल्म से और भी ज्यादा बढ़ गई है। बदतमीज दिल से बेशर्म का परिवर्तन रणबीर के लिए बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। बेशर्म ऐसी फिल्म है जिसे हर उम्र के दर्शक देख पाएंगे।
फिल्म में रणबीर के साथ मुख्य किरदार में नई अभिनेत्री पल्लवी शारदा नजर आएंगी। फिल्म में ऋ षि कपूर और नीतू कपूर भी बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं।
रणबीर बेशर्म में एक अनाथ का रोल कर रहे हैं। ये फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।
