रचनात्मक कार्यों में करें युवा शक्ति का उपयोग

नई टिहरी। नेहरू युवा केंद्र सलाहकार समिति की बैठक में वक्ताओं ने युवा शक्ति का उपयोग दैवी आपदा, स्वास्थ्य, पर्यटन और साहसिक खेल में करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम नितेश कुमार झा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर इसका लाभ लोगों को पहुंचाया जा सकता है। बैठक में 2013-14 के लिए केंद्र को पांच लाख 14 हजार रुपये का परिव्यय भी स्वीकृत किया गया। सीडीओ सविन बंसल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित भी करेगा।
जिला समन्वयक प्रजापति नौटियाल ने बताया कि जिले में 311 युवा मंडल गठित हैं। जिसमें 15 से 35 वर्ष के 3300 युवा शामिल हैं। बैठक में डिप्टी सीएमओ डा. वीएस टोलिया, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी भारती तिवारी, लीड बैंक अधिकारी यूएस नेगी, अनीता शर्मा आदि उपस्थित थे

Related posts