
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत रक्कड़ चौकी के अंतर्गत एक गांव से 23 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। विवाहिता बाजार से खरीदारी करने गई हुई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उक्त गांव की एक विवाहिता आठ जुलाई को शाम के समय घर से बाजार में खरीदारी करने गई हुई थी। लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों औन जान-पहचान वाले लोगों के यहां काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चला। विवाहिता का पति अकसर बीमार रहता है। महिला के पति ने पुलिस से उसे शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई है। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा विवाहिता की तलाश की जा रही है।
