
बागेश्वर। गैराड़ में 25 अगस्त से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन स्थल से उठाया।
संघर्ष सतिति के बैनर तले ग्रामीण गैराड़ मंदिर में मंगलवार को भी डटे रहे। विधायक श्री फर्स्वाण बागेश्वर के एसडीएम फींचा राम, बिजली, लोनिवि, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। विधायक ने आंदोलनकारियों ने वार्ता की। ग्रामीणों की आठ सूत्रीय मांगों में से गैस गोदाम, सड़क मार्ग मिलान, शिक्षकों की तैनाती, डामरीकरण सहित सात मांगें मान ली गई। लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन स्थल से उठाया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन सिंह ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। संचालन ललित सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तम सिंह, पार्वती देवी, नैन राम, कुशल सिंह, प्रताप सिंह, लछम सिंह, पार्वती देवी, हंसी देवी, चंदन सिंह नगरकोटी, शिव सिंह नगरकोटी, नरेश दत्त, मुन्नी देवी, दीपा देवी, लीला देवी आदि मौजूद थे।
