रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ

कोटद्वार/कालागढ़। नये शैक्षिक सत्र की शुरूआत स्कूल कालेजों में विभिन्न कार्यक्रमाें के साथ हुई। भिक्कावाला के सेंट मेरीस हाईस्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंघल ने छात्र छात्राओं से लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत ईश्वर वंदना से हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंघल, श्रीमति सिंघल, प्रबंधक फादर रज्जी मैथ्यू, कैथोलिक डायसिस आफ बिजनौर गढ़वाल की शिक्षा समिति के डायरेक्टर फादर बीजू एमजे, प्रधानाचार्या सिस्टर जैंजी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत और नृत्य आयोजित किए। कार्यक्रम को प्रबंधक फादर रज्जी मैथ्यू, फादर बीजू एमजे ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक की ओर से स्कूल को पंाच पंखे भेंट किए गए।

Related posts