
चंपावत। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अब तक अवमुक्त धनराशि का जुलाई के अंत तक शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत योजना के तहत धनराशि व्यय करने के साथ ही योजना स्थल का स्थलीय भ्रमण करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी ने बताया कि 43.77 करोड़ की जिला योजना के सापेक्ष अब तक 16 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। डीएम ने कहा कि गत वर्षों के निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्याें में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एलएम जोशी ने अब तक अवमुक्त धनराशि के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, सचिन जोशी और दुर्गादेवी के अलावा डीडीओ एके उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
