
शिमला
Updated @ 10:33 AM IST

आखिरी बार वोट डालने आया हूं
आजाद भारत के पहले मतदाता 97 वर्षीय श्याम सरन नेगी बुधवार को मतदान के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह शायद मेरा आखिरी वोट होगा।
आजादी के बाद से हर बार के चुनाव में मैंने वोट डाला है। मुझे किसी पार्टी से कोई शिकायत नहीं। लेकिन मैं अपने इस आखिरी चुनाव में नरेंद्र मोदी को पीएम बनते देखना चाहता हूं। नेगी मोदी के प्रशंसक बन गए हैं।
97 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने बुधवार सुबह ठीक सात बजे अपने परिवार के साथ कल्पा मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां पहुंचे और अपना वोट दिया। पोलिंग बूथ पर नेगी का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर किया गया।
