यूपी विधानसभा: बीजेपी विधायक और सपा मंत्री में धक्का-मुक्की

यूपी विधानसभा: बीजेपी विधायक और सपा मंत्री में धक्का-मुक्की

लखनऊ: राज्य के मुजफ्फरनगर जिले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की आग की गर्माहट आज भी विधानसभा में देखने को मिली जब मुजफ्फरनगर दंगे के मामले पर सपा और बीजेपी विधायक धक्का-मुक्की पर उतर आए। हंगामा के चलते 25 मिनट के लिए कार्यवाही रोकनी पड़ी। जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीजेपी विधायक उपेंद्र तिवारी कुछ कहने के लिए सीएम की तरफ बढ़े, जिस पर पवन पांडे ने उन्हें रोका और दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विपक्षी दलों ने सपा सरकार को घेरने की कोशिश की थी। एक निजी चैनल द्वारा किए गए खुलासे को लेकर और सरकार पर विधायकों को फंसाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया था।

Related posts