यूपी में दो लाख छात्राओं को पॉवर एंजल्स बनाकर 1090 की ब्रांड अंबेसडर घोषित किया गया

  • यूपी में दो लाख छात्राओं को पॉवर एंजल्स बनाकर 1090 की ब्रांड अंबेसडर घोषित किया गया
लखनऊ: उच्च शिक्षण संस्थाओं में पढने वाली अशिक्षित महिलाओं को सहायता देने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो लाख छात्राओं को पॉवर एंजल्स बनाकर 1090 की ब्रांड अंबेसडर घोषित कर दिया है। इनमें से 450 महिलाओं को पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया गया। महिलाओं को अहम दर्जा देने के बाद अखिलेश ने कहा कि मेरी दो बेटियां और पत्नी है और मैं सब कुछ समझता हूं। मेरी सरकार ने सबसे ज्यादा लैपटॉप बेटियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि यूपी के हालात ठीक नहीं हैं लेकिन अखिलेश सरकार ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था की है।

मायावती और पीएम मोदी पर साधा निशाना

सीएम अखिलेश यादव ने मायावती के पत्थरों पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्थरों की जगह खाली थी। हमने सही इस्तेमाल किया। पत्थरों से बनी जगह 1090 चौराहे के नाम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि पत्थरों की दुकानों में भी लोगों का रोजगार शुरू कराया जबकि पत्थरों के हाथी आज भी वैसे ही खड़े हैं। 1090 चौराहे पर रात तीन बजे तक रौनक रहती है। उन्होंने साथ में ही पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि रामलीला में दिल्ली वाले आए लेकिन कुछ नहीं दिया लेकिन यूपी ने उन्हें 73 सांसद दिए। यही नहीं नोएडा के कारोबारी अपने कार्ड में यूपी की जगह एनसीआर दिल्ली लिखते है।

जानिए क्या है अखिलेश की यह योजना

यह अखिलेश सरकार द्वारा महिलाओं की आवाज तथा दर्द सुनने के लिए एक अहम योजना शुरू की गई है। इसे शक्ति परी या पावर एंजल के नाम से पुकारा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की हाई स्कूल व इससे उच्चतर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत दो लाख छात्राओं को शक्ति परी बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रक्रिया शुरू की गई है। इन्हें स्पेशल पुलिस आफिसर का दर्जा प्राप्त होगा। यह शक्ति परियां न केवल कालेज में पढने वाली लड़कियों के ऊपर होने वाले उत्पीड़न की जानकारी वूमेन पावर लाइन को उपलब्ध कराएंगी बल्कि ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में पीड़ित उन महिलाओं के लिए सहारा बनेंगी जो अशिक्षा और जानकारी के अभाव में अपनी समस्याएं साझा करने में असमर्थ महसूस करेंगी।

Related posts