यूपी और यूपीए सरकार का पुतला फूंका

लोहाघाट/टनकपुर। अयोध्या में चौरासी कोसी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने से हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त गुस्सा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यूपी और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
लोहाघाट में प्रांतीय उपाध्यक्ष महिमन कन्याल, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा तथा जिला महामंत्री मोहित पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष विनोद ढेक, दिनेश चम्याल, सुनील वर्मा, सुभाष जोशी, मोहित गड़कोटी, सुरेंद्र बोहरा, मुकेश साहू, गोविंद सामंत, मुकेश कलखुड़िया, गिरीश अधिकारी, मनोज फर्त्याल, पुष्कर सिंह, मुकेश जोशी, अर्जुन छतोला, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी, ललित कुंवर, एलडी जोशी, प्रकाश बोहरा, महेश पंगरिया, महेश पुनेठा, अशोक आर्या ने अखिलेश सरकार की आलोचना की।
टनकपुर में भाजपा जिला महामंत्री दीपक पाठक और युवा मोर्चा जिला महामंत्री सभासद मुकेश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर यूपी और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा जिला महामंत्री पाठक ने कहा कि यूपी और यूपीए सरकार ने यात्रा पर रोक लगाकर न सिर्फ लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है बल्कि हिंदुु धर्म का भी अपमान किया है। युवा मोर्चा महामंत्री ने साहू ने यात्रा पर रोक वोट बैंक की राजनीति करार दिया। प्रदर्शन में कमल पंत, कृष्णा श्रीवास्तव, केदार जोशी, नवीन पंत, पूरन महरा, जसोद सिंह, शिव कुमार, बचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नारायण जोशी, मोहित गड़कोटी, अजमद हुसैन, सावेज अली शामिल थे।

Related posts