यूपीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू

पंजेहरा (सोलन)। शिमला संसदीय सीट के सांसद विरेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोग महंगाई और भ्रष्टाचार से तंग आ गए हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका खामियाजा यूपीए सरकार आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने वाली है।
पंजेहरा क्षत्र के अंदरोला में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जब केंद्र में मंत्री थे तो औद्योगिक पैकेज को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किया। अब पत्र लिख कर पैकेज बढ़ाने की बात करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। यूपीए सरकार ने पैकेज की अवधि घटा कर हिमाचल के लोगों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन करने की मांग की है।
नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने आने वाले लोकसभा चुनाव में नालागढ़ क्षेत्र से बढ़त दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सांसद ने चंगर क्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत कौशल का फूल मालाएं डाल कर स्वागत किया। इस मौके पर कैप्टन सुलेख चौधरी, पंचायत प्रधान रोशन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल, नसीब चंद, अकाली दल के प्रदेश सचिव इंद्र सिंह, बुराना के प्रधान विजय कुमार, कश्मीरपुरा की भजनो देवी, पूर्व प्रधान हुसन चंद, पंजेहरा के उपप्रधान दयाल चंद, पवन कुमार भल्ला, संजीव राणा, जितेंद्र शारदा, भाग सिंह चौहान, तारा सिंह चौधरी, विनोद ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, महेश शर्मा समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts