यूजी कक्षाओं में बढ़ी 20 फीसदी सीटें

श्रीनगर। यूजी कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की छात्र नेताओं की मुहिम रंग लाई। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने तीनों परिसरों में सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पूर्व छात्र संघ महासचिव दर्शन दानू ने बताया कि छात्रों ने इस बात को लेकर एक अगस्त को कुलपति का घेराव किया था। पांच अगस्त को विभागाध्यक्षों की बैठक में इस पर अंतिम मोहर लगा दी गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि आपदा को ध्यान में रखते हुए बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Related posts