
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय सीमा में पिछले तीन दिन से एक विदेशी युवक बीमार पड़ा है। यह युवक आकपा नामक स्थान पर वन विभाग के विश्राम गृह में बीमार हो गया। जबकि, उसका दूसरा दोस्त उसे छोड़ कर चला गया है।
जानकारी के अनुसार युवक का नाम मार्क एनडुह केरी है और वह यूएसए का रहने वाला है। युवक ने 16 सितंबर को रिकांगपिओ से नाको में जाने के लिए इनरलाइन परमिट प्राप्त किया था। युवक 17 सितंबर को भारत—चीन सीमावर्ती क्षेत्र नाको, काजा और ताबो की ओर अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर साइकिल पर निकला था। इसी दौरान वन विभाग के आकपा स्थित विश्राम गृह में वह तीन दिन तक बीमार पड़ा रहा। जबकि, उसका दूसरा साथी उसे छोड़ कर चला गया है। शुक्रवार को आकपा विश्राम गृह में उक्त विदेशी युवक के बीमार होने की सूचना एसपी किन्नौर, एसडीएम कल्पा सहित डीएफओ किन्नौर को दी गई। इसके बाद वन विभाग के चौकीदार की मदद से विदेशी युवक को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी एसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने दी है।
