
रायसेन: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में यदि 50 प्रतिशत युवा मतदान करे देश की राजनीति का परिद्रश्य ही बदल जाएगा। हजारे अपनी जनतंत्र यात्रा के दौरान कल भोपाल से रायसेन पहुंचे और बारिश के बीच भी लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जेपी के आंदोलन के बाद वे युवा शक्ति को जगाने का प्रयास कर रहे है क्योकि युवा ही देश की भ्रष्ट एवं गंदी राजनीति में बदलाव लाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में वे एक बार फिर दिल्ली में क्रांति की मशाल जलाएंगे। इस बारे में उन्हें अभी से धमकियां मिलने लगी है लेकिन इससे वे नहीं डरते।
हजारे ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास हुआ है या नहीं सका तो आंकलन करने पर ही पता चल सकेगा लेकिन यहां भ्रष्टाचार की शिकायते बहुत मिल रही है।
