
लालकुआं। एक माह के भीतर नगर में डेंगू का दूसरा रोगी रिपोर्ट हुआ है। नगर के वार्ड संख्या तीन निवासी दिनेश कुमार गोयल के 24 वर्षीय पुत्र सौरभ को सप्ताहभर पूर्व बुखार होने पर हल्द्वानी ले जाया गया। जहां रक्त जांच में डेंगू रोग की पुष्टि हुई है। परिजनों ने सौरभ को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया प्लेटलेट्स की कमी पर उसे बरेली ले जाया गया। सौरभ व्यवसायी है। एक माह में डेंगू का दूसरा रोगी रिपोर्ट होने के बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखी गई है। तीन सप्ताह पूर्व वार्ड-4 की एक युवती में डेंगू के लक्षण मिले थे।
